चार माह से बंद सामुदायिक शौचालय के विरोध में प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 22 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के नगवां गांव में रविवार सुबह सामुदायिक शौचालय के लंबे समय से बंद रहने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर उसे शीघ्र संचालित कराने की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय पिछले लगभग चार माह से बंद पड़ा है, जिसके कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है और कई ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय की देखरेख के लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह ठप है। साथ ही गांव में सफाईकर्मियों के नियमित रूप से नहीं आने के कारण साफ-सफाई की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे नाराज होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.