फतेहपुर, जनवरी 21 -- जाफरगंज। क्षेत्र के करोरा गांव में बनी पानी की टंकी से करीब चार माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को पीने के पानी का यहां-वहां से जुगाड़ कर गला तर करना पड़ रहा है। वहीं चौकीदार ने थाने में तहरीर देकर बैटरा चोरी किए जाने का आरोप लगाया है। ककोरा गांव की पानी की टंकी से ककोरा सहित खदरी, मोहनखेड़ा, परसादीडेरा, द्वारिकापुर आदि गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन मेन पाइप फटने के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे इन गांव के करीब 25 सौ लोगो को गला तर करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी न आने के कारण दूर दराज से पानी का जुगाड़ करने के साथ ही हैंडपंप के दूषित पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। जिसके चलते कई बार शिकायत भी की जा चुकी है इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.