अररिया, सितम्बर 19 -- जोकीहाट(एसं)। पिछले चार महीनों से न तो विद्यालयों को मिड-डे मील की राशि का भुगतान किया गया है और न ही भोजन पकाने वाली रसोइयों को उनका मानदेय मिला है। इस विकट स्थिति के कारण जहां विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के सामने योजना को चालू रखना चुनौती बन गयी है, वहीं रसोइयों के सामने भूखमरी की नौबत आन पड़ी है। यह भी पढ़ें- जिले में चार माह से एमडीएम परिवर्तन मूल्य की राशि लंबितप्रधानाध्यापकों की चुनौती विद्यालयों में बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने की जवाबदेही प्रधानाध्यापकों की है। लेकिन पिछले पांच महीनों से राशि न मिलने के कारण प्रधानाध्यापकों को स्थानीय दुकानदारों से राशन, तेल, मसाले व ईंधन उधारी पर लेकर किसी तरह योजना चलानी पड़ रही है। दुकानदारों का बकाया बढ़ने से अब उन्होंने भी उधार सामान देने से इनकार करना शुर...