जौनपुर, मई 5 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में तैनात आउट सोर्स कर्मचारियों को चार माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। जिससे कर्मचारी परेशान हैं। आउट सोर्स पर तैनात वार्ड ब्वाय प्रदीप तिवारी ने बताया कि अस्पताल पर अवनी परिधि लखनऊ की कंपनी के तरफ से चार वार्ड ब्वाय और पांच चौकीदार तैनात किए गए है। जिनका मानदेय जनवरी माह से मिलना बंद हो गया है। जिसकी वजह से बच्चों का एडमिशन नहीं करा पा रहे है। इस दौरान त्यौहार भी ठीक से नहीं मना पाए हैं।कंपनी वाले से वेतन के संबंध में बात करने पर कहा जा रहा है कि बजट नहीं है।बजट मिलते वेतन भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...