चार माह से खराब पड़े तीन नलकूप, 10 से 15 हजार आबादी प्रभावित
सहारनपुर, मई 31 -- सहारनपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच वार्ड-49 के हजारों क्षेत्रवासी पिछले करीब चार माह से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में स्थापित 10 एचपी क्षमता के तीन नलकूप खराब पड़े होने के कारण नियमित जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इससे लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला चौक फरोशान, मदरसा जदीद के पास तथा चिलकाना रोड पुलिस चौकी के समीप लगे नलकूप लंबे समय से बंद पड़े हैं। इन नलकूपों के खराब होने से आसपास के कई मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलकूप करीब चार महीने से खराब हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक उनकी मरम्मत या रिबोरिंग का कार्य शुरू नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.