बोकारो, जून 11 -- रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। चार माह के दौरान 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कुल 89 रू की बढ़ोतरी हुई है। 7 मार्च को बोकारो में सिलेंडर 910.50 रू में मिल रहा था। इसके बाद 60 रू की वृद्धि हुई व कीमत 970.50 पहुंच गई। वहीं 7 जून को फिर 29 रू की बढ़ोतरी होने से सिलेंडर 999.50 रू का हो गया है। महज चार माह में सिलेंडर का दाम लगभग एक हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर गृहिणियों के मासिक बजट पर पड़ रहा है। दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हुआ है। यह भी पढ़ें- केवाईसी, ओटीपी और डिलीवरी की दिक्कत के बीच गैस के बढ़े दामों की दोहरी मार एक माह पहले 3251 रू में मिलने वाला सिलेंडर अब 3304.50 रू में मिल रहा है। महिलाओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों से रसोई का खर्च संभालना ...