मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लापता बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए जिला पुलिस विशेष अभियान चला रही है। पुलिस ने पिछले चार महीनों में अभियान के दौरान 350 से अधिक बच्चों को बरामद किया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले और उसके पास के जिलों के अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों से इनको खोज निकाला।पुलिस की माने तो बरामद किए गए कुल बच्चों में करीब 90 प्रतिशत लड़कियां हैं। पुलिस टीमों ने 250 से अधिक नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है, जो अलग-अलग परिस्थितियों में लापता हुई थीं। पुलिस के मुताबिक, जिला के अलग-अलग थानों में इन बच्चों की गुमशुदगी और अपहरण के मामले दर्ज थे। यह भी पढ़ें- चार माह में पुलिस ने 350 लापता बच्चों को किया बरामद ​एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जिला पुलिस का रिकवरी रेट शानदार है। कह...