चार माह में दूसरी बार धराया शराब धंधेबाज
समस्तीपुर, जून 7 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना की पुलिस ने मुरियारो गांव का शराब धंधेबाज सुजित कुमार महतो को महज 4 माह में दूसरी बार शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की छापेमारी के दौरान मनोज महतो का पुत्र सुजित के घर से 2.5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार आरोपी आददतन शराब धंधेबाज बताते हुए कहा इससे पहले विगत 9 मार्च को भी सुजीत को उसके घर से ही 2 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद जमानत पर जेल से बाहर आते ही धंधा जारी रखे हुए था। यह भी पढ़ें- चार माह में दूसरी बार धराया शराब धंधेबाज इसकी सूचना पर फिर गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.