चार माह में कुल 128 वाहन ज़ब्त किए गए
बांका, जुलाई 28 -- बांका। एक संवाददाता सोमवार को डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न जुलाई माह का खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक में ज़िला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की विगत माह की तुलना में इस माह लगभग 4 करोड़ की राशि की अधिक वसूली हुई है। जिला अंतर्गत कुल 14 नीलामित बालूघाटो में से 5 घाट संचालित हैं तथा शेष बालूघाटो की संचालन हेतु करवाई की जा रही है। पिछले वितीय वर्ष के प्रथम चार माह में 57 वाहन अवैध खनन/परिवहन के मामले में जप्त किए गए थे, जबकि इस वितीय वर्ष के प्रथम चार माह में कुल 128 वाहन ज़ब्त किए गए हैं । ज़िला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि अवैध बालू खनन से संबंधित संवेदनशील क्षेत्रों में संबंधित थाना के साथ समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रो लेवल पर प्लानिंग कर कार्य योजना बनाकर औचक रूप से सख्ती के साथ कारवाई करना सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.