चार माह बाद भी नानाराव पार्क में पानी की व्यवस्था बदहाल
कानपुर, मई 21 -- कानपुर, प्रमुख संवादादाता। नानाराव पार्क में चार माह बाद भी पानी की व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी। जबकि, इस संबंध में उद्यान अधीक्षक से लेकर नगर आयुक्त तक शिकायत की गई थी। नानाराव पार्क पर्यावरण मित्र परिषद के महामंत्री चंदन राय गर्ग ने बताया कि पार्क में कई बड़ी मोटर बंद हैं। पार्क में पांच वाटर कूलर लगे हैं, वो भी बंद पड़े हैं। शौचालय में पानी न होने से गंदगी फैली है। समिति ने तय किया है यदि दो दिन के अंदर नगर निगम समस्याओं का निराकरण नहीं करता तो सोमवार को मंडलायुक्त से गुहार लगाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.