मेरठ, अप्रैल 8 -- मुंडाली में रेलवेकर्मी विवेक सिंह की हत्या का राज अभी तक पुलिस ने खोल पाई है। मृतक के परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। भावनपुर निवासी विवेक सिंह रेलवे में कार्यरत थे और खरखौदा रेलवे स्टेशनपर ट्रैक मैन थे। चार जनवरी को विवेक ड्यूटी जाने के लिए बाइक लेकर घर से निकले थे। मुंडाली क्षेत्र में विवेक की रास्ते पर ही हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि विवेक का अपनी पत्नी गुंजन से विवाद चल रहा था। गुंजन के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की। सोमवार को महेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और इस मामले में जांच की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...