संभल, जून 13 -- चार माह बाद जिस घर से दो बेटियों की डोली उठनी थी, वहां अब राख और बर्बादी का मंजर पसरा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय में शुक्रवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने एक परिवार की वर्षों की मेहनत और सपनों को पलभर में राख कर दिया। घर में रखी नकदी, जेवरात, घरेलू सामान और दो बेटियों की शादी के लिए जुटाया गया लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना के बाद परिवार सदमे में है और पूरे मोहल्ले में मायूसी का माहौल है। मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय निवासी खुर्शीदा पत्नी मोहम्मद जमील के अनुसार शुक्रवार शाम वह परिवार सहित एक दावत में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे जब पूरा परिवार घर लौटा तो मकान से धुआं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलती दिखाई दीं। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौ...