महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चार माह बाद फिर से जिले में शहनाई बजने जा रही है। नवंबर माह से फिर से शुभ मुहुर्त शुरू होने से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवंबर से सामूहिक विवाह कराया जाएगा। चार नवंबर को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज के खेल मैदान पर सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। इसमें 1500 आवेदनों की पात्रता की जांच अंतिम दौर में है। पात्रों के चयन के बाद जोड़ों का सामूहिक विवाह के लिए बुलाया जाएगा। विवाह को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन आठ जून में हुआ था। लेकिन जुलाई से अक्तूबर तक मुहुर्त नहीं होने से विवाह नहीं हो सका था। अब चार माह बाद नवंबर से फिर से शुभ मुहुर्त शुरू हो रहा है। इस दौरान करीब 1500 लड़कियों की शादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.