प्रयागराज, मार्च 1 -- मुंडेरा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर पिछले साल 21 अक्तूबर को रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार की ईंट से प्रहार कर हत्या की गई थी। हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ किया। लेकिन, पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। घटना के चार महीने बाद कोर्ट के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने एक नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लाल बिहारा बमरौली निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर की मुंडेरा चुंगी में पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे रावेंद्र कुमार की ईंट-पत्थर मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को बाद में गिरफ्तार जेल भेज दिया था। इधर, हत्या के विरोध में लोगों ने पेट्रोल पंप पर जमकर तोड़फोड़ की थी। देवेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर के मुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.