हमीरपुर, फरवरी 22 -- राठ, संवाददाता। राठ कस्बे में चार माह पूर्व दलित के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मारपीट व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। कस्बे के मियांपुरा मोहल्ला निवासी शरद कुमार अहिरवार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गत 6 अक्टूबर 2025 को पिता महेंद्र कुमार अहिरवार अपने मित्र संजय सिंह के घर गए थे। उन्होंने देखा कि मोहल्ले का नीरज सोनी अपने दो साथियों को लेकर संजय के मकान में बिना पूछे घुसा था। पूंछतांछ करने पर नीरज ने पिता को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। विरोध करने पर पिता का गला दबाते हुए धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों के ललकारने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.