चार माह बाद दर्ज हत्या केस में कार्रवाई की मांग
गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में चार माह बाद दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना गुलरिहा पुलिस कर रही है। हालांकि, केस दर्ज होने के दो माह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में नाराजगी है। सोमवार को मृतक की मां ने डीआईजी से मिलकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद चौहान टोला निवासी अनिकेत पुत्र शंभू 4 नवंबर 2025 को गांव के दीपक प्रसाद की बोलेरो से अपनी बुआ शारदा और उनके बेटे गणेश को बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा दामोदरपुर छोड़ने गया था। रास्ते में गांव का ही सुशील भी गाड़ी में बैठ गया। शाम करीब चार बजे तीनों बस्ती से घर के लिए निकले,लेकिन रात आठ बजे तक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.