बलरामपुर, अगस्त 18 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व रमईडीह निवासी 40 वर्षीय राजेश शिल्पकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसको लेकर मृतक की मां ने बेटे की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए इसकी जांच कराने को न्यायालय से गुहार लगाई थी। करीब चार माह बाद मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राजेश का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां लखराजी उर्फ दुरुपता ने बताया कि उनका बेटा राजेश बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में रहता था। एक अप्रैल 2026 की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बताया कि उसके साथ रहने वाले रिश्तेदार शव को पैतृक गांव रमईडीह लेकर आए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर मां...