रुडकी, फरवरी 12 -- थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम जोला डिडौली थाना नागल जिला सहारनपुर निवासी सुबोध कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके जीजा शैलेन्द्र कुमार निवासी सैनिक कॉलोनी थाना गंगनहर रुड़की, एक् अक्तूबर को मोटरसाइकिल से इकबालपुर से रुड़की जा रहे थे। आरोप है कि इकबालपुर से आगे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा में लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पहले ऋषिकेश एम्स ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में बेड न मिलने पर उन्हें देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 5 अक्तूबर को उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देहरादून में ही अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष अजय श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.