चार माह पहले हुई शादी, मायके में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
बदायूं, जुलाई 29 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के चौधरी सराय क्षेत्र में चार माह पहले विवाह बंधन में बंधी 20 वर्षीय विवाहिता ने मायके में फंदे पर लटकर जान दे दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय कबूलपुरा का है। यहां रहने वाले यासीन ने अपनी 20 वर्षीय बेटी मुस्कान का विवाह करीब चार माह पहले मोहल्ले के ही समीर अहमद के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद मुस्कान मायके में रहने लगी थी। मंगलवार को घर के अंदर वह फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया।जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मुस्कान के गले पर फंदे के निशान देखे। हालांकि परिजनों का कहना था कि मौत बेड से गिरने से हुई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.