सिद्धार्थ, जून 15 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रविवार को उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब जांच में एक नवविवाहिता के करीब साढ़े चार माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। गर्भ की अवधि का पता चलते ही पति ने सवाल उठाने शुरू कर दिए, जिससे पति-पत्नी के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस के समझाने पर मामला शांत हो गया और पति-पत्नी दोनों घर चल गए।इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय महिला की शादी इसी वर्ष आठ फरवरी को हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से महिला का मासिक धर्म नहीं आने पर परिजनों को गर्भ की आशंका हुई। पहले घर पर प्रेग्नेंसी किट से जांच कराई गई, जिसमें महिला के गर्भवती होने की पुष्टि...