मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- मुरादाबाद। चार महीने पहले चाकू के हमले में घायल हुए युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाद के बाद पड़ोस के मकान में मौजूद तीन युवकों ने नफीस अहमद पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी नफीस आलम मजदूरी करते थे। बताया कि पड़ोस में रहने वाला जुनैद अपने दोस्त अयान व समीर के साथ मिलकर अपने मकान में लड़कियां लाता था। यह भी पढ़ें- नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था। परिजनों के अनुसार, चार माह पूर्व नफीस आलम ने जुनैद व उसके दोस्तों द्वारा लड़कियां लाने का विरोध क...