अल्मोड़ा, मार्च 25 -- ऑपरेशन स्माइल टीम ने चार माह के बच्चे के साथ घर से गई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एनटीडी निवासी एक महिला परिजनों से नाराज होकर बच्चे के साथ घर से चली गई थी। इस पर महिला थाना प्रभारी जानकी भण्डारी ने स्माइल टीम के साथ दोनों की तलाश शुरू कर दी। महिला को बच्चे के साथ रानीखेत से बरामद कर लिया। काउंसलिंग के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...