लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- लखीमपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। न देने पर पिटाई करते हुए चार साल की बच्ची के साथ ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला राजगढ़ लखीमपुर निवासी प्रभजोत सैनी ने बताया कि उसका विवाह साल 2019 की 13 अक्तूबर को गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी जसमीत सिंह के साथ हुआ था। शादी के दौरान पिता ने दान दहेज भी दिया था। इसके बाद भी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। इस बात की जानकारी ...