चार माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जमुई, मई 16 -- जमुई । निज संवाददाता जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसैया गांव में शनिवार को चार माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बसैया गांव निवासी कुंदन चौधरी की पत्नी निभा कुमारी (21) के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। बताया जाता है कि निभा कुमारी की शादी 10 फरवरी 2022 को बसैया गांव निवासी श्यामसुंदर चौधरी के पुत्र कुंदन चौधरी के साथ हुई थी। दंपती को एक पुत्र और एक पुत्री है। परिजनों के मुताबिक निभा चार माह की गर्भवती थी। मृतका के भाई अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के धनामा गांव निवासी अखिलेश कुमार एवं पिता राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि कुंदन चौधरी का किसी दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.