मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में शनिवार की रात चार माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय ममता की शादी वर्ष 2019 में हलिया के सिकटा गांव निवासी राकेश के साथ हुई थी। पति महाराष्ट्र में काम करता है। ससुर मदन ने बताया कि बहू ममता चार माह की गर्भवती थी। शुक्रवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। दूसरे दिन सुबह गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान बहू की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मृतका ममता की मां चंदा देवी का आरोप हैकि बेटी की दहेज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.