चार माह का बकाया मानदेय मिलने के बाद आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल समाप्त
कोडरमा, जुलाई 28 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले सदर अस्पताल एवं जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की 23 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। चार माह के बकाया मानदेय का भुगतान होने तथा सिविल सर्जन, कंपनी के मालिक, अस्पताल उपाधीक्षक और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच दो चरण की वार्ता में सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। वार्ता में कर्मचारी नेता दिनेश रविदास, सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सहित आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि शामिल रहे। समझौते के बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटने को तैयार हो गए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी सामान्य होने की उम्मीद है। बताया कि एक अगस्त को श्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.