सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि होली पर्व के अवसर पर जिले में कानून-व्यवस्था एवं लोक शान्ति बनाये रखने को लेकर चार मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि जिले की समस्त देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, माडलशाप, भांग एवं ताड़ी की फुटकर/थोक अनुज्ञापनों को 04 मार्च को शाम चार बजे तक बन्द रखने का आदेश दिया गया है। उक्त बन्दी दिवस के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल नियमानुसार देय नहीं होगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.