कौशाम्बी, फरवरी 26 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले की सभी आबकारी विभाग की अंग्रेजी, देशी शराब, बीयर व भांग की दुकानों को चार मार्च को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम ने निर्देश जारी करते हुए आबकारी अधिकारी व आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि चार मार्च को सभी दुकानें बंद रहनी चाहिए। जिलेभर का निरीक्षण किया जाएगा। यदि दुकानें खुली मिलीं अथवा दुकानों से शराब बिक्री की सूचना मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.