बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती, निज संवाददाता 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत जिले के चार सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इन विद्यालयों का चयन किया गया है। योजना के तहत लाभार्थियों को अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। निदेशालय कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से प्रशिक्षण प्रदाता संस्था का चयन किया गया है। जल्द ही सूची में शामिल विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का चयन कर उनका प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग की ओर से अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हुनर से जोड़ने के लिए पढ़ाई के दौरान अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसे प्रोजेक्ट अलंकार का नाम दिया गया है। जिले के जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.