नई दिल्ली, अगस्त 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में भारत के निर्यात में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में एक ट्रिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा है। यह भी पढ़ें- चिली से व्यापार करार के लिए वार्ता आगे बढ़ेगीनिर्यात की मजबूत स्थिति उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और कई देशों के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत के निर्यात में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित भारत व्यापार महोत्सव- 2026 को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 863 अरब डॉलर रहा। इसमें 442 अरब डॉलर का वस्तुओं का निर्यात और 421 अरब ...