चार महीने से हैंडपंप खराब, कुएं का मटमैला पानी पीने लोग
मिर्जापुर, जून 5 -- ड्रमंडगंज,हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के महोगढ़ी ग्राम पंचायत के डीह मुसहर बस्ती का सरकारी हैंडपंप चार महीने से खराब पड़ा है। जिम्मेदारों की उदासीनता से खराब पड़े हैंडपंप को ठीक नही करवाया जा सका। जिसके चलते भीषण गर्मी में बस्ती के तीस घरों के लोग पुराने कुएं का मटमैला पानी पीने को विवश हैं। बस्ती में जलजीवन मिशन योजना के तहत दो वर्ष पूर्व लगाए गए नलों से भी पानी नहीं आ रहा है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती निवासी चिरौंजी देवी, प्रभावती ,मंजू देवी,आंचल आदि ने बताया कि सरकारी हैंडपंप करीब चार महीने से खराब है। यह भी पढ़ें- गोस्वामी मठ हरसिंगपुर में जन सहयोग से किया गया नल जल योजना को चालू हैंडपंप की मरम्मत कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.