संवाददाता, अक्टूबर 22 -- अमरिया,संवाददाता। पीलीभीत के अमरिया में चार माह पूर्व लापता हुए 36 वर्षीय ग्रामीण का नरकंकाल बुधवार को बिलासपुर रोड स्थित एक गन्ने के खेत में बरामद हुआ। खेत में गन्ना छीलने का काम कर रहे मजदूरों को खोपड़ी, हड्डियों के अवशेष और एक पर्स मिला। पर्स में मौजूद आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम समेत अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अवशेष व अन्य सामान एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अमरिया क्षेत्र में करीब ग्राम पंचायत बिलासपुर निवासी धनीराम पुत्र आत्माराम बीते 24 जून के आसपास लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद उसकी पत्नी रेखा ने 30 जून को थाना अमरिया में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई ...