रायबरेली, मार्च 20 -- ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना के मुख्य गेट पर शुक्रवार को दर्जनों श्रमिकों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रोशनी इंटरप्राइजेज के अधीन कार्यरत इन श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। श्रमिक प्रदीप कुमार, लवकुश पटेल, उमेश, और सतेन्द्र ने अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ बताया कि वे ऐश हैंडलिंग विभाग के साइलो एरिया, पाइपलाइन, कंप्रेसर और पंप हाउस में बतौर इंजीनियर और सुपरवाइजर सेवाएं दे रहे हैं। 26 नवंबर 2025 से अब तक लगभग 90 श्रमिकों का भुगतान बकाया है। श्रमिकों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा बार-बार केवल नई तारीखें दी जा रही हैं। ताजा मामले में ठेकेदार ने फिर से पांच दिन की मोहलत मांगी है, जिससे नाराज होकर श्रमिक गेट पर ध...