बागेश्वर, जनवरी 22 -- बागेश्वर। बागेश्वर के लेागों को थाइराइड जैसी जांच के लिए अल्मोड़ा, हल्द्वानी तथा अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ रहा है। लंबे समय से रिजैंट केमिकल खराब होने से यह दिक्कत आ रही है। इस ओर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा ओटी के चारों टैक्निशियनों के पर रिक्त चल रहे हैं। किसी तरह काम चलाया जा रहा है। तीन डॉक्टरों के अवकाश पर रहने से भी लोग परेशान रहे। गुरुवार को अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने जिला अस्ताल की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। दस बजे जैसे ही अस्पताल पहुंचे। वहां मरीजों की लंबी लाइन लगी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...