जामताड़ा, जनवरी 2 -- फतेहपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के तहत दोमहानी गांव में सोलर युक्त जल टंकी का निर्माण कराया गया था। लेकिन ठेकेदारी प्रथा और लचर व्यवस्था के कारण ग्रामीणों को अब तक शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो सका है। शुक्रवार को सोलर जलमीनार खराब होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। फतेहपुर प्रखंड के दोमहानी गांव में कुल दो जल टंकियों का निर्माण हुआ है, लेकिन किस्कू टोला स्थित जल टंकी पिछले चार महीनों से खराब पड़ी है। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए चापाकल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीण लीलावती हेम्ब्रम ने बताया कि चापाकलों के आसपास गंदगी फैली हुई है, जिससे मजबूरी में गंदा पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि किस्कू टोला के आगे ऊपरपाड़ा में वर्षों पहले बनी जल टंकी भी महज एक माह में ही खराब हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.