गिरडीह, फरवरी 6 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। गिरिडीह-पचंबा फोर लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ ही महीने में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी लेकिन यह कुछ महीना कब होगा यह बड़ा सवाल शहर के लोगों को है। खास कर शहर के उप नगरी पचंबा के लोगों के लिए यह बड़ा सवाल है क्योंकि पचम्बा रज्जाक चौक से गद्दी मोहल्ला मोड़ तक सड़क की टू लाइन तो तैयार हो गयी है लेकिन दूसरी ओर टू लाइन के लिए पूरी सड़क को चार महीने से कोड़ कर छोड़ दिया गया है। इतना ही नहीं यह टू लाइन की चौड़ाई 8 फीट ही है जिससे इस टू लाइन में आवागमन से जाम की स्थिति बन जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फोर लाइन का निर्माण लगभग पूर्ण होने को है लेकिन पचंबा रज्जाक चौक से गद्दी मोहल्ला मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण के तहत टू लाइन के लिए तय मानक के अनुसार तैयार कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.