चार महीने में 2812 आईएमईआई नंबर ब्लॉक, 40 लाख रुपये लौटाए
फरीदाबाद, अगस्त 19 -- नूंह, सरसमल। नूंह पुलिस ने अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच साइबर अपराध के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 2812 आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए गए और पीड़ितों के करीब 40 लाख रुपये बरामद कराए गए। कार्रवाई में पिछले साल की तुलना में 35 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे 260 सिम कार्ड और 186 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा 18 एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच के लिए अलग-अलग टीमें लगातार काम कर रही हैं। टीमों ने डिजिटल माध्यम से संदिग्धों की जानकारी जुटाने के साथ साइबर ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ठगी की शिकायत मिलने पर पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.