सीवान, अगस्त 12 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में कुष्ठ रोग की रोकथाम और रोगियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कोशिश किया जा रहा है। इस क्रम में लक्षण वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग के दौरान पिछले चार महीने में जिले में 83 नए कुष्ठ रोगियों की पहचान की गई है। इसके बाद वर्तमान में जिले में इलाजरत कुष्ठ रोगियों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है।

कुष्ठ रोगियों की पहचान स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए एक अप्रैल से जुलाई तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। जांच में संदिग्ध पाए गए लोगों की पुष्टि संबंधी जांच कराई गई, इसके बाद 83 लोगों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई। सभी चिह्नित रोगियों का नियमानुसार उपचार शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,...