चार महीने में प्याज और चीनी के दाम सबसे अधिक बढ़े
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लगातार बढ़ रही खाद्य वस्तुओं की कीमतों से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। कुछ खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर हर परिवार के खर्च पर पड़ रहा है। आलम यह है कि चार महीने में प्याज की कीमतों में 85 फीसदी से अधिक का उछाल आया है। वहीं, चीनी के दाम 34 फीसदी तक बढ़े हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मासिक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जून से सितंबर के बीच प्याज की कीमतों में करीब 85 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, जुलाई और अगस्त में चीनी के दाम करीब 34 फीसदी बढ़े। इसकी प्रमुख वजह रबी की फसल का कम भंडार और असमान बारिश के कारण खरीफ की नई फसल की आवक को लेकर चिंता रही। नई फसल की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से बाजार में प्याज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.