हल्द्वानी, मई 13 -- हल्द्वानी। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई सिटी बस सेवा महज चार महीने में दम तोड़ गई। 14 अक्तूबर 2025 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम से सेवा को हरी झंडी दिखाई थी, लेकिन प्रशासनिक अव्यवस्था, यात्रियों की कमी और ई-रिक्शा-टेंपो के दबाव के चलते बीती 28 फरवरी सिटी बस सेवा पूरी तरह बंद करनी पड़ी। अब परिवहन विभाग प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बस सेवा योजना के तहत शहर में नई ई-बसें आने का दावा कर रहा है। 18 मार्च 2025 को हुई आरटीए बैठक में हल्द्वानी के छह रूटों पर 89 सिटी बसें चलाने का निर्णय लिया गया था। योजना के अनुसार केवल यूरो-06 मॉडल की नई बसें संचालित होनी थीं, लेकिन नई बसें उपलब्ध नहीं होने से 2012-13 मॉडल की पुरानी बसों को अस्थायी परमिट देकर संचालन शुरू कराया गया।...