नोएडा, मई 12 -- नोएडा। इस साल के पहले चार महीनों में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। वहीं मलेरिया के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं की गई है। दोनों मरीज अप्रैल के अंतिम हफ्ते में मिले थे। डेंगू के दोनों मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले साल अप्रैल महीने तक डेंगू के 11 मरीजों की पुष्टि हुई थी। नोएडा के अस्पताल में इलाज कराने आए गाजियाबाद के एक व्यक्ति में मलेरियाा की पुष्टि हुई थी, लेकिन मरीज यहां का नहीं माना गया। मरीज की जानकारी गाजियाबाद मलेरिया विभाग को दे दी गई है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दोनों बीमारियों के मरीज अब तक कम हैं। यह भी पढ़ें- डेंगू की रोकथाम को लेकर जागरूक करेगा निगम अगस्त से बढ़ने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...