गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- चिंता - खसरे की लिहाज से सात अति संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित- मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सबसे ज्यादा मिल रहे संक्रमित बच्चेगाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। पिछले चार महीनों में खसरे के 79 मामले सामने आए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वासथ्य विभाग ने जिले के सात क्षेत्रों को अति संवेदनशील के रूप में चिह्नत किया है। इन इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।जनवरी महीने से अप्रैल में अब तक विभिन्न क्षेत्रों में 79 बच्चे खसरे से पीड़ित पाए गए हैं। संक्रमित बच्चों की संख्या मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सबसे अधिक पाई गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की निगरानी टीम को पता लगा है कि इन सभी बच्चों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत वैक्सीन नहीं लगी। इससे संक्रमण तेजी से फैला।इन क्षेत्रों में मिले संक्रमितस्वास्थ्य विभाग...