चार महीने बाद हैंडओवर हुआ पोषण पुनर्वास केंद्र
फतेहपुर, मई 28 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) आखिरकार चार महीने बाद स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया गया। फायर एनओसी और कायाकल्प कार्य के चलते बंद पड़े इस केंद्र के कारण गंभीर कुपोषण (एसएएम) से पीड़ित बच्चों को मजबूरी में जनरल वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा था। इससे सामान्य मरीजों और बच्चों के बीच संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ था। आपके अपने अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर अफसरों ने पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित कराने की कवायद शुरू कर दी है। एसएएम श्रेणी के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर होती है। ऐसे में यहां के डाक्टर के अनुसार उन्हें अलग और सुरक्षित वातावरण में इलाज की जरूरत होती है। लेकिन केंद्र बंद होने के कारण अस्पताल प्रशासन को सामान्य वार्ड में ही उनका उपचार कराना पड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.