चार महीने बाद जलालपुर क्रासिंग खोली गई, लोगों में खुशी
लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ। जलालपुर रेलवे क्रासिंग को चार महीने बाद रेलवे ने गुरुवार को खोल दिया। क्रासिंग खोले जाने पर स्थानीय लोगों ने पटाखे फोड़ कर खुशी जताई। साथ ही इसके लिए लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आलमनगर वार्ड की पार्षद रेखा सिंह का आभार जताया। रेलवे प्रशासन ने मरम्मत के नाम पर उक्त क्रासिंग को 22 फरवरी को बंद कर दिया था। ऐसे में क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे प्रयासों एवं जनहित में किए गए निरंतर अनुरोधों के फलस्वरूप आज इस क्रासिंग को पुनः आवागमन के लिए खोल दिया गया। क्षेत्र की जनता ने एकत्र होकर क्रासिंग खुलने की खुशी में आलमनगर वार्ड की पार्षद रेखा सिंह एवं पूर्व पार्षद नागेंद्र सिंह एडवोकेट के साथ मिठाइयां बांटीं, पटाखे जलाए। इस मौके पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सोमेंद्र पाण्डेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.