चार महीने बाद खुला प्रसाद हॉस्पिटल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर। प्रसाद हॉस्पिटल चार माह बाद मंगलवार से खुल गया। सीएस डॉ. सुधीर कुमार के निर्देश के बाद अस्पताल खोल दिया गया। सीएस ने बताया कि अस्पताल ने बिजली और फायर ऑडिट रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद अस्पताल खोलने का निर्देश दिया गया। सूत्रों के अनुसार अस्पताल में आग लगने वाले हिस्से को अभी सील रखा गया है। प्रसाद हॉस्पिटल में मंगलवार से ओपीडी और आईपीडी सेवा शुरू हो गई। अगलगी की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू को पांचवीं मंजिल से हटाकर चौथी पर कर दिया है। बता दें कि चार जून को प्रसाद हॉस्पिटल की आईसीयू में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: चार महीने बाद खुला प्रसाद हॉस्पिटल इसके बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.