चार महीने बंद रहेगा कानपुर का ये ओवरब्रिज, लखनऊ आने-जाने वाली गाड़ियों पर पड़ेगा असर
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 8 -- UP News: यूपी के कानपुर के जाजमऊ स्थित पुराने गंगा पुल की मरम्मत के दूसरे चरण के लिए इसे करीब चार महीने तक पूरी तरह बंद करना पड़ेगा। पुल के निचले हिस्से की मरम्मत पूरी हो चुकी है, अब ऊपरी हिस्से की मरम्मत और 28 बेयरिंग बदलने का काम होना है। हालांकि, ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था तय न होने के कारण एनएचएआई अभी पुल बंद नहीं कर पा रहा है। इसे लेकर अधिकारी अब भी सोच में हैं कि ये कैसे होगा। मरम्मत के दौरान सबसे अधिक असर लखनऊ से कानपुर आने वाले ट्रैफिक पर पड़ेगा। प्रशासन सरैंया क्रॉसिंग के रास्ते ट्रैफिक डायवर्ट करने पर विचार कर रहा है, लेकिन वहां सेतु निगम का रेलवे ओवरब्रिज अभी अधूरा है। रेलवे फाटक हर आधे घंटे में 10 से 15 मिनट तक बंद रहता है, जिससे भारी जाम की आशंका है। वहीं, उन्नाव के बक्सर गंगा पुल और रायबरेली के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.