बागपत, सितम्बर 30 -- बागपत। सीनियर राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बागपत की चार महिला बॉक्सर का चयन किया गया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के बॉक्सिंग रिंग में प्रमाणपत्र और प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ। भूमि का 45-48 किलोग्राम, काजल रानी का 54-57 किलोग्राम, शिवानी सैनी का 57-60 किलोग्राम और स्नेहा का 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 30 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 6 से 9 अक्टूबर तक झांसी में होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया में बागपत बॉक्सिंग संघ के महासचिव डॉ. प्रदीप ढाका, अध्यक्ष सुनील चौहान, कोषाध्यक्ष विवेक चौधरी...