जौनपुर, अप्रैल 6 -- जफराबाद। स्थानीय पुलिस ने रविवार को सुल्तानपुर गांव से चार महिलाओं सहित आधा दर्जन वारंटी को उनके घर से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान भेज दिया। एसआई अरविंद कुमार यादव मय फोर्स सुल्तानपुर गांव में पहुंचे और विशाल यादव, सुजाल यादव, विमला देवी, मीरा देवी, निर्मला और पुष्पा देवी को उनके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि उक्त छह वारंटी को उनके घर से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...