धनबाद, मार्च 31 -- धनबाद। अलग-अलग घटनाओं में चार महिलाओं समेत छह लोगों ने जहर खा लिया है। सभी का इलाज धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जहर खानेवालों में 19 और 12 साल की दो युवतियां भी शामिल हैं। ये सिंदरी और बलियापुर की रहने वाली हैं। इसके अलावा धनबाद और निरसा की एक-एक महिलाओं ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। जहर खानेवाले दो पुरुष हैं। सभी ने पारिवारिक विवाद में जहर खाया है। अस्पताल प्रबंधन ने इन घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.