पाकुड़, मार्च 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर पीर पहाड़ के पास छापेमारी कर अवैध मवेशी (सांड़) लदा एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने जब्त मवेशी एवं पिकअप वाहन को थाना परिसर में रखा है। मवेशी जब्त मामले को लेकर महेशपुर थाने के पुअनि सह वादी जगनारायण शर्मा ने थाना में संबंधित वाहन के चालक एवं मलिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आवेदन में पुअनि ने उल्लेख किया है कि वह शहरग्राम के तरफ गस्ती में था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिला कि पीर पहाड़ के रास्ते एक बोलेरो पिकअप वाहन में अवैध तरीके से मवेशी लेकर बंगाल ले जाने वाला है। इसकी सूचना थाना प्रभारी को देने के बाद छानबीन की गई तो पीर पहाड़ के पास देखा गया कि एक बोलेरो पिकअप वाहन संधिग्ध अवस्था में खड़ा है। गाड़ी को रोक कर जांच क...